छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों को ढेर करने के बाद जवानों ने जमकर डांस किया और नाच-गाकर अपने सफल ऑपरेशन की खुशियां मनाई। इस पल का वीडियो भी अब सामने आ चुका है। डीआरजी के जवान छत्तीसगढ़ी लोकगीत की धुन पर डांस कर रहे हैं। साथ ही कुछ जवान इस नजारे के वीडियो को अपने फोन के कैमरे में रिकॉड करते हुए नजर आ रहे हैं। जवानों के चेहरे पर सफल ऑपरेशन की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है।
#WATCH | DRG (District Reserve Guards) Jawans celebrate after succeeding in eliminating 10 Naxals during an encounter in Sukma, Chhattisgarh pic.twitter.com/dS3oYtzvZl
— ANI (@ANI) November 22, 2024
DRG के जवानों द्वारा किए गए इस सफल ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ इस कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लिखा – “अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” लिखा कि, “हमारी सरकार की नीतियों से माओवादी अब बैकफुट पर हैं। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सफलता का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में, हमारे वीर जवानों ने सुकमा में 10 नक्सलियों को ढेर किया है। हम नक्सलवाद का समूल नाश करने और छत्तीसगढ़ में शांति, समृद्धि और सुशासन की स्थापना के प्रति पूरी तरह संकल्पित हैं।”
अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है।
जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 22, 2024
हमारी सरकार की नीतियों से माओवादी अब बैकफुट पर हैं…
नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सफलता का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में, हमारे वीर जवानों ने सुकमा में 10 नक्सलियों को ढेर किया है।
हम नक्सलवाद का समूल नाश करने और छत्तीसगढ़ में शांति, समृद्धि और सुशासन की स्थापना के प्रति पूरी… pic.twitter.com/v2tAB0sl92
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 22, 2024