23 जून जहीर इकबाल से शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही होंगे शामिल

मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। इस शादी में कपल के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। इसके अलावा सोनाक्षी की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की स्टारकास्ट भी इस शादी पर इनवाइट की जाएगी। हालांकि, इस खबर पर अब तक दोनों की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है। शादी में शामिल होने वाली सभी गेस्ट से फॉर्मल्स में आने की रिक्वेस्ट की गई है। यह सेलिब्रेशन मुंबई के फेमस रेस्त्रां बेस्टियन में हो सकता है। मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित इस रेस्त्रां की मालकिन शिल्पा शेट्‌टी हैं। इस रेस्त्रां में जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सोनम कपूर और करण जौहर जैसे ए लिस्टर सेलेब्स अक्सर विजिट करते हैं। यहां की फिश और लॉब्स्टर रोल बहुत फेमस हैं। सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस बारे में ना तो खुलकर बात की है और ना ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट।