Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 13 April 2023 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। आज गुरुवार को फिर से सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। आज सुबह सोने का रेट 100 रु बढ़ा है। इससे 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 60600 रु पर पहुंच गई है। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी बढ़त हुई है। प्रति किलो चांदी का रेट 300 रु बढ़ गया है। चांदी का ताजा रेट इस बढ़ोतरी के साथ 76230 रु प्रति किलो पर पहुंच गया है।
कल भी बढ़ी थी सोने-चांदी की चमक
इससे पहले बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली थी। शाम को सोने का रेट 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 60500 रु पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 0.40 फीसदी चढ़ कर 75930 रु पर बंद हुई थी।
एमसीएक्स पर क्या हैं रेट
इस समय एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम इस समय 103 रु या 0.17 फीसदी की उछाल के साथ 60731 रु पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का रेट प्रति किलो 287 रु या 0.38 फीसदी उछल कर 76200 रु पर चल रहा है।
चेक करें कॉमेक्स के ताजा रेट
यूएस कॉमेक्स पर भी इस समय सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 6.70 डॉलर या 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 2031.60 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.18 डॉलर या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 25.64 प्रति औंस पर है।
लगातार महंगा हो रहा सोना
सोने की कीमतों में बीते कई दिनों से लगातार तेजी दिख रही है। इससे पहले हाल ही में सोने के रेट ऑल-टाइम हाई पर भी पहुंच गये थे। सोने ने 61000 रु का आंकड़ा पार कर लिया था। फिलहाल ये फिर से 61000 रु के स्तर के नीचे आ गया है। एमसीएक्स पर गोल्ड का रेट 61145 रु तक पहुंच गया था। उसके बाद इसकी कीमतों में थोड़ी नरमी आई। पर सोने की कीमत एक बार फिर से ऊपर चढ़ रही है।