श्रीलंका के दिनूषा ने दोनों पारियों में शतक लगाया, फॉलोऑन के बाद स्कोर-395/8

भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 395 रन बना लिए हैं। 5वें दिन टीम भारत से 182 रन आगे है। सोनल दिनूषा ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगा दिया। उन्होंने पहली पारी में 103 रन बनाए थे। लाहिरू कुमारा 7 रन पर खेल रहे हैं।

भारत से मानव सुथार ने 3 विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और सारांश जैन को 1-1 विकेट मिला है।

भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी। श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हुआ था। भारत को 213 रन की बढ़त मिली थी और उसने फॉलोऑन दिया था।
140वें ओवर में मानव सुथार ने कोई रन नहीं दिया। उन्होंने इस पारी में छठा मेडन ओवर डाला है।

सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में तीसरा शतक लगा दिया। उन्होंने पांचवें दिन के आखिरी सेशन की पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज की गेंद को मिडविकेट की ओर खेलकर 2 रन लिए और अपना शतक पूरा किया। दिनुषा ने हेलमेट उतारकर बल्ला उठाया और स्टैंड्स में मौजूद अपनी मां की ओर भी देखा।

इसके साथ ही दिनुषा दो टेस्ट की सीरीज में 3 शतक लगाने वाले श्रीलंका के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले अरविंद डी सिल्वा ने 1997 में पाकिस्तान और भारत के खिलाफ दो अलग-अलग घरेलू सीरीज में यह कारनामा किया था।