श्रीलंका-ए का दूसरा विकेट गिरा, स्कोर 76/2, ट्राई सीरीज में इंडिया-ए ने 266 रन का टारगेट दिया
इंडिया-ए ने दांबुला में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका को 266 रन का टारगेट दिया है। जवाब में श्रीलंका ने 6 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। भारत के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी वनडे ट्राई सीरीज में एक बार फिर फेल रहे। वे आज के मुकाबले में महज 21 रन ही बना सके। वैभव के अलावा, अनुकूल रॉय 8 रन, निशांत सिंधु 6 रन, आयुष बडोनी 15 रन और प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि ऋतुराज गायकवाड ( 37 रन) और तिलक वर्मा (23 रन) ने 52 रन की साझेदारी करके भारतीय टीम को संभाला। आखिर में सूर्यांश शेडगे (72 रन) और विपराज निगम (51 रन) ने शतकीय साझेदारी करके टीम स्कोर 250 पार पहुंचा दिया। टीम इंडिया 49.2 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई। विजयकांत वियास्कंथ ने 3 विकेट झटके।
वैभव इस ट्राई सीरीज में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ पिछले मैच में 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे।
