श्रीनगर : नौपोरा जागीर इलाके में बादल फटा, बाढ़ जैसे हालात बने
बारामुला। हल्की बारिश के बाद रविवार रात को बारामुला के कंडी इलाके में अचानक बादल फटने से अफरातफरी मच गई। जोरदार बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे इलाके का काफी हिस्सा पानी में डूब गया और जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि बादल फटने की घटना से पहले मौसम काफी शांत था और हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन अचानक पानी का तेज बहाव पूरे इलाके में फैल गया और सड़कें व आस-पास के इलाके जलमग्न हो गए। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है, वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद और नुकसान के आकलन की अपील की है।
