Skip to content
Tuesday, January 31, 2023
organize india
Menu
  • क्षेत्रीय
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रोचक
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • व्यापार
  • संपादकीय
  • Home
  • व्यापार
  • शेयर बाजार:सेंसेक्स 482 पॉइंट की गिरावट के साथ 59693 पर, निफ्टी 128 अंक फिसला; बैंक और ऑटो शेयर टॉप लूजर

शेयर बाजार:सेंसेक्स 482 पॉइंट की गिरावट के साथ 59693 पर, निफ्टी 128 अंक फिसला; बैंक और ऑटो शेयर टॉप लूजर

व्यापार
April 6, 2022 nisha pansari

बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ खुला। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 482.91 (-0.80%) अंको की गिरावट के साथ 59,693 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 128 (-0.71%) की गिरावट के साथ 17,829.30 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में HDFC, HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक टॉप लूजर हैं। जबकि NTPC, भारतीय एयरटेल, टाटा स्टील, LT, सनफॉर्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर में बढ़त है।

सेंसेक्स 361 पॉइंट (-0.72%) की गिरावट के साथ 59,815 पर खुला जबकि निफ्टी में 115 (0.53%) अंक फिसलकर 17,842 पर खुला। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंक और फाइनेंशियल सर्विस के स्टॉक्स में है।

सेक्टोरल के 7 इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 7 इंडेक्स में गिरावट और 4 में बढ़त है। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विस में 1% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं मीडिया, मेटल, फार्मा और PSU बैंक के स्टॉक्स फ्लैट हैं। इसी के साथ बाद आईटी, FMCG और ऑटो में भी गिरावट है।

मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में मामूली बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 33.83 अंक (0.13%) की बढ़त के साथ 25,106.27 पर कारोबार कर रहा है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी 42.73 अंक (0.14%) की तेजी के साथ 29,625.22 पर है। मिडकैप में IDBI (8.08%), इंडियन होटल (6.32%), अडाणी पावर (4.98%) टाटा पावर (3.64%) और आइडिया (2.32%) की बढ़त है। स्मॉलकैप में स्वान एनर्जी, ऑन मोबाइल, रेणुका, सस्ता सुंदर में 19-8% की तेजी है।
Post Views: 12

Post navigation

नाइजिरियाई एक्टर्स ने उड़ाया इंडियन TV सीरियल का मजाक, Video देख नही रुकेगी हंसी
GOLD RATE TODAY, 6 APRIL 2022: सोने में मामूली सुधार, चांदी में गिरावट, जानें- आज क्या हैं 22 कैरेट सोने के रेट?
nisha pansari

Related Posts

Gold

Gold-Silver Price Today : सोने की चमक बढ़ी-चांदी पड़ी फीकी, खरीदने से पहले चेक करें आज का लेटेस्‍ट रेट

November 10, 2022 nisha pansari

1-1 रुपये में 4.66 करोड़ शेयर बांटेगी Zomato, खबर से बदल गई स्टॉक की चाल

July 27, 2022 nisha pansari
Gold

Today Gold Price : ऑल टाइम हाई के करीब पहुंचा सोना, आज 328 रुपये तेजी, चेक करें लेटेस्‍ट गोल्‍ड-सिल्‍वर रेट

January 9, 2023 nisha pansari

Developed By : Sudhir Sahu

संपादक - नारायण चितलांग्या

F-4, फरिश्ता कांप्लेक्स, रायपुर

फोन - 0771-4066633

Develop By : Sudhir Sahu

Tag Cloud

Feature Latest Uncategorized अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय खेल टेक्नोलॉजी धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय रोचक व्यापार

January 2023
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Dec    
Copyright 2021. All rights reserved organizeindia.in | Theme: BlogMagazine by Dinesh Ghimire.