आज शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के चलते प्रमुख इंडेक्स (Sensex-Nifty 50) लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। सेंसेक्स करीब 300 अंकों की गिरावट के साथ 70,200 के लेवल पर है। निफ्टी भी 100 अंक फिसलकर 21000 के लेवल पर आ गया है।
आज सुबह सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एक्सिस बैंक, सन फार्मा और जेएसडब्ल्यू स्टील शीर्ष घाटे में रहे, जबकि रिलायंस ने तेजी से वापसी की और बेंचमार्क सूचकांकों में नुकसान को कम करने में मदद की।
ग्लोबल मार्केट से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच आज यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत होने की संभावना है। इसका मतलब है कि बाजार में दूसरे दिन मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। बुधवार को भी बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 931 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 347 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई।
Gift Nifty 21,144 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
व्यक्तिगत शेयरों में, Zee Entertainment के शेयर फोकस में रहेगा क्योंकि उसने मर्जर को पूरा करने की समय सीमा बढ़ाने के लिए सोनी इंडिया के साथ चर्चा की है। इसके अलावा, आईनॉक्स इंडिया के शेयर गुरुवार को बाजार में एंट्री करेंगे
शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। सुबह के कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद घरेलू शेयर बाजार दोपहर बाद के कारोबार में जबरदस्त मुनाफावसूली के शिकार हो गए। बेचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों को मुनाफावसूली के लिए प्रेरित किया। ग्लोबल मार्केट में हालांकि मिले-जुले रुझान देखे गए।
बुधवार के कारोबार में BSE सेंसेक्स 931 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 347 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 3.3 प्रतिशत और 3.5 प्रतिशत की भारी गिरावट आई।