बंगाल में हिंसा की खबरें सामने आई हैं। घटनाएं कूचबिहार में ही हो रही हैं। सुबह से तमाम इलाकों में घटनाओं के बाद अब माथाभांगा में भी विवाद हुआ है। यहां पर BJP और TMC कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। इस दौरान जमकर लाठियां चलीं। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा नदारद रही। चुनाव आयोग ने दोनों पक्ष की शिकायतें ले ली हैं और मामले की जांच को कहा है। खासबात यह है शुरू से ही कूचबिहार संवेदनशील इलाका था। यहां पर ही सबसे ज्यादा सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। चुनाव आयोग ने इलाके में 112 सेंट्रोल आर्म्स की फोर्स, पांच हजार से ज्यादा राज्य पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सीनियर अफसर भी तैनात हैं लेकिन हिंसा और हंगामे की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है।
केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कूचबिहार में चल रही हिंसा पर बात की। बंगाल की कूचबिहार सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पिया रॉय चौधरी ने अपना वोट डाला। भाजपा ने कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रामाणिक को मैदान में उतारा है। वोट डालने के बाद कूचबिहार से कांग्रेस उम्मीदवार पिया रॉय चौधरी ने कहा, ‘… हिंसा हो रही है। मैंने अपना वोट डाला।
#VoteKaDum | पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मतदान केंद्र पर हुआ पथराव, TMC कार्यकर्ताओं पर लगा पथराव का आरोप #ElectionWithIndiaTV #Elections2024 #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/nyjCyLT4hC
— India TV (@indiatvnews) April 19, 2024