अर्नब तूफान के चलते राजस्थान में ओले गिरे, उत्तराखंड में बर्फबारी, ओडिशा में लैंस्लाइड, 3 मौतें

मौसम विभाग का कहना है कि देश में अभी भी अर्नब तूफान का असर बना हुआ है। उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है। ओडिशा में चक्रवात से हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को बाढ़ और भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नौ महीने का बच्चा भी शामिल है। वहीं, राजस्थान में बारिश हुई और ओले गिरे। इसके चलते कई जिलों में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया।

अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक ‘डिप्रेशन’ में बदल सकता है, जिसके कारण 2-3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में एक नया चक्रवात टकरा सकता है, इससे भारी बारिश हो सकती है।

अगले 2 दिन के मौसम का अपडेट
1 नवंबर

अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, केरलम और आंध्र प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।
2 नवंबर

आंध्र प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। तेज हवाएं भी चलेंगी।
ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, केरलम और कर्नाटक में यलो अलर्ट है।