Earthquake in New Zealand: गुरुवार 16 मार्च को न्यूजीलैंड में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप से हुए नुकसान के बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। दुनिया में होने वाली भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखने वाली संस्था यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने न्यूजीलैंड में आए भूकंप के बारे में पुष्टि की है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में 7.1 तीव्रता का भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया है। इतने शक्तिशाली भूकंप से क्या नुकसान पहुंचा है, हम इसका इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी।
Imagine what #earthquake can do. A strong #EarthquakePH of 7.1 Magnitude hits #NewZealand today. #Tsunami alerted in kermadac island. #turkeyearthquake2023 has taken thousand of lives with the same intensity. Pray for safety of #NewZeland pic.twitter.com/bzcQTVKbXy
— cheikaba h (@CheikabaH) March 16, 2023
https://twitter.com/GautamGada/status/1636195519151378432
न्यूजीलैंड में आए भूकंप के बारे में यूएसजीएस ने एक बयान जारी कर बताया कि 16 मार्च सुबह न्यूजीलैंड के उत्तर में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किमी की गहराई पर था। एक्सपर्ट भूकंप के बाद की स्थिति पर नजर बनाए हैं।
भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी
दूसरी ओर एक्सपर्ट ने कहा कि भूकंप समुद्र में आया है ऐसे में सुनामी की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के एपिकसेंटर से 300 किलोमीटर के दायरे में सुनामी आ सकती है। सुनामी को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। सभी संबंधित टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी
दूसरी ओर एक्सपर्ट ने कहा कि भूकंप समुद्र में आया है ऐसे में सुनामी की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के एपिकसेंटर से 300 किलोमीटर के दायरे में सुनामी आ सकती है। सुनामी को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। सभी संबंधित टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। बताते चले कि न्यूजीलैंड का इलाका भूकंप के प्रति संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहां दुनिया की दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों (प्रशांत प्लेट और ऑस्ट्रेलियाई प्लेट) की बाउंड्री पर स्थित है। न्यूजीलैंड में हर साल हजारों भूकंप आंते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह इसका भूकंपीय गतिविधियों के क्षेत्र के किनारों पर बसा होना है जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। आज सुबह आए भूकंप से क्या क्षति हुई है, इसकी जानकारी आनी अभी बाकी है।