ताइवान में बुधवार को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया इसके झटके जापान और फिलीपींस तक महसूस किए गए। 7 लोगों की मौत हुई है। 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों का आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया। इसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, लैंड स्लाइड भी हुई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
यह ताइवान में 25 साल में आने वाला सबसे तेज तीव्रता वाला भूकंप है। इसके पहले 1999 में 7.6 तीव्रता का भूंकप आया था। तब 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
ताइवान में 25 साल बाद आया भयानक भूकंप।
इमारतें ध्वस्त, तीव्रता 7.5, जापान में सुनामी की चेतावनी। pic.twitter.com/GPkp6IMJdT
— Panchjanya (@epanchjanya) April 3, 2024