दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, 19 वर्षीय छात्र की मौत, एक अन्य घायल
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना इलाके में बीती रात एक ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी जिसमें स्कूटी सवार की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य युवक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज चल रहा है. मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय मानव के रूप में हुई है जो जो सराय जुलेना का निवासी है तो वहीं इस हादसे में 21 वर्षीय मोहम्मद घायल है जो जामियानगर में रहता है. वही इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई. आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरे मामले में साउथ ईस्ट के डीसीपी डॉक्टर ने मीडिया को जानकारी दी और कहा कि दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी कि मथुरा रोड मोदी मिल फ्लाईओवर के सामने कोई एक्सीडेंट हुआ है जिसकी वजह से सड़क पर जाम लगा हुआ है इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ट्रैफिक जाम को हटवाया गया.
घटना 12 और 13 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे से 1:00 बजे के बीच बताई जा रही है. बदरपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी. जिसमें एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक जो घायल हुआ है उसका इलाज जारी है.
वही किराने के सामान से लदा ट्रक बादली से नागपुर जा रहा था. मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय मानव के रूप में हुई है. जिसे अस्पताल में मृत घोषित किया गया है. घायल युवक की पहचान 21 वर्षीय मोहम्मद साद के रूप में हुई है. वहीं आरोपी ड्राइवर की पहचान 32 वर्षीय अयूब के रूप में हुई है. जो हरियाणा का रहने वाला है आरोपी ड्राइवर मालिक राशिद के यहां दो साल से कार्यरत था.
साउथ ईस्ट के डीसीपी ने जानकारी दी कि जब घटनास्थल पर जांच की गई तो वहां कहीं भी हेलमेट बरामद नहीं हुआ जिससे यह पता चलता है कि दोनों युवक बिना हेलमेट के ही वाहन चला रहे थे अगर वाहन चालक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी क्योंकि मृतक के सर में गंभीर चोटे आई है. वही न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना के द्वारा आरोपी ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
स्कूटीहमेशा सतर्कता से चलाए
