कोटा में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6वीं म‍ंजिल से कूदकर दी जान

राष्ट्रीय

राजस्थान : कोचिंग हब कोटा में सुसाइड के मामले नहीं थम रहे एक और छात्र के सुसाइड का मामला सामने आया है| 18 वर्षीय जेईई स्टूडेंट ने हॉस्टल की 70 फीट की ऊंचाई यानी छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी| छात्र का शव हॉस्टल बिल्डिंग के बाहर लहूलुहान हालत में मिला है| जानकारी के मुताबिक, 18 वर्षीय मृतक छात्र विवेक कुमार पुत्र इंद्रदेव कुमार मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के रेलवे क्वार्टर स्टेशन का रहने वाला था| विवेक कुमार बीते साल अप्रैल कोटा के ओल्ड राजीव गांधी नगर इलाके में हॉस्टल में रहकर निजी कोचिंग से जईई की तैयारी कर रहा था| छात्र हॉस्टल के छठवे मंजिल पर रहता था| शुक्रवार की देर रात छात्र विवेक ने अपने कमरे की बालकनी से कूद कर जान दे दी| छात्र गिरा तो जोर से आवाज आई| गिरने की आवाज सुनकर हॉस्टल प्रबंधन के और अन्य छात्र उठ गए गए| विवेक कुमार लहूलुहान हालत में गिरा हुआ था| उसके शरीर से काफी सारा खून बह रहा था| हॉस्टल संचालक छात्र को फ़ौरन मे निजी अस्पताल में ले गया| जहाँ डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया|
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची| शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है| पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजन को दे दी है|