छत्तीसगढ़ : प्रदेश में अब गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को प्रदेशभर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने वाली है। दोपहर की तेज धूप अब जलने लगी है और हवाएं भी गर्म आने लगी हैं। इसके चलते उमस में भी बढ़ोतरी हो रही है।
