रायपुर में समर कैंप 2026 का आयोजन, कला केंद्र में आयोजन, संगीत, डांस से लेकर स्पोकन इंग्लिश तक की ट्रेनिंग
रायपुर के संस्थान कला केंद्र में “समर कैंप 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और उपयोगी बनाना है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर आयोजित इस कैंप में संगीत, नृत्य, चित्रकला, योग, शतरंज और स्पोकन इंग्लिश जैसी गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और स्किल डेवलप होगा।
यह समर कैंप तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 15 अप्रैल से 30 अप्रैल, दूसरा 1 मई से 15 मई और तीसरा 16 मई से 30 मई तक चलेगा। रोज सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक क्लासेस होंगी, ताकि बच्चे नियमित रूप से सीख सकें और अपनी रुचि के अनुसार गतिविधियों में हिस्सा ले सकें।
लिमिटेड सीटें, जल्द कराणा होगा पंजीयन
कैंप में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 110 रुपए और ट्रेनिंग फीस 500 रुपए तय की गई है। सीमित सीट होने के कारण अभिभावकों से जल्द पंजीयन कराने की अपील की गई है। यह कैंप जी.ई. रोड स्थित इंटरनेशनल स्विमिंग पूल के पीछे कला केंद्र परिसर में आयोजित होगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक अभिभावक 9109029034 एवं 9669039034 पर संपर्क कर सकते हैं।
कला केंद्र रायपुर में पहले से ही विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जहां हर आयु वर्ग के लोग अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर पा रहे हैं। यह केंद्र शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।
गौरतलब है कि कला केंद्र रायपुर में संगीत, तबला, हारमोनियम सहित कई विधाओं की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे बच्चों से लेकर बड़े तक लाभ ले रहे हैं।
