बॉर्डर 2 के गीत घर कब आओगे का लॉन्च कार्यक्रम, अहान ने सनी देओल के पैर छुए

राजस्थान के जैसलमेर में भारतपाकिस्तान बॉर्डर के पास ऐतिहासिक लोंगेवालातनोट इलाके में फिल्म बॉर्डर 2 के गीत घर कब आओगे का लॉन्च कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह आयोजन BSF जवानों की मौजूदगी में हुआ, जिसमें एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, सिंगर सोनू निगम और फिल्म के को-प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता समेत टीम के कई मेंबर शामिल हुएलोंगेवाला-तनोट माता मंदिर के सामने बने एम्फीथिएटर में लाइव परफॉर्मेंस भी हुई। कार्यक्रम के दौरान जब अहान शेट्टी मंच पर पहुंचे तो उन्होंने सनी देओल के पैर छूकर आशीर्वाद लियासोनू निगम ने इवेंट के दौरान जवानों के साथ मंच पर गीत घर कब आओगे गाया

इवेंट में वरुण धवन ने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए देशभक्ति का संदेश दियाउन्होंने कहा कि भारत अमन और शांति में विश्वास रखता है, लेकिन बॉर्डर जैसी फिल्मों का बनना जरूरी हैइससे युवाओं को यह संदेश मिलता है कि देश मजबूत है और अगर कोई आंख उठाकर देखेगा, तो हम जवाब देने में सक्षम हैंउन्होंने यह भी कहा कि जब हम दूसरे देश को आजादी दिला सकते हैं, तो अपने देश के लिए लड़ने में कभी पीछे नहीं हटेंगेकार्यक्रम के दौरान वरुण ने फिल्म का एक डायलॉग भी सुनाया, “इस बार हम बॉर्डर में घुसेंगे ही नहीं, हम बॉर्डर ही बदल देंगे।” डायलॉग सुनते ही दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं

वहीं, इवेंट के दौरान सनी देओल ने बताया कि उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने अपने पिता की फिल्म हकीकत देखी थी, जो उन्हें बहुत पसंद आई थीउस वक्त वह काफी छोटे थेजब सनी देओल एक्टर बने, तो उन्होंने सोचा कि वह भी अपने पिता की तरह देशभक्ति पर आधारित फिल्म करेंगेइसी सोच के साथ उन्होंने जे. पी. दत्ता से बात की और फिर फिल्म बॉर्डर बनी