छत्तीसगढ़ : सूरजपुर जिले में चुनावी विवाद के बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति के साथ मारपीट की गई। जनपद पंचायत ओडगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार पूरा मामला ओडगी जनपद पंचायत का है। यहां गुरुवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की गई। इसी दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर प्रसाद पर हमला कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ हाथापाई करते हुए उनका कुर्ता भी फाड़ दिया. . कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. वहीं मंत्री के पति ठाकुर राजवाड़े ने कांग्रेस नेता नित्यानंद तिवारी पर उत्तरप्रदेश से गुंडे बुलवाकर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया. इस हमले में वह और उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गए। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में केस दर्ज नहीं कराया गया है।
