सूरत : बकरीद से पहले नकली नोटों का धंधा करने वाली गैंग गिरफ्तार, ₹50 हजार देकर खरीदे थे बकरे, लाखों के फर्जी नोट बरामद
बकरीद से पहले गुजरात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूरत में नकली नोटों का धंधा करने वाले गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा बकरा खरीदने से हुआ। जब राजस्थान का एक कारोबारी अपने बकरे बेचने आया, लेकिन गैंग में शामिल तीन मुस्लिमों ने उन्हें नकली नोट देकर लूट लिया। अगले दिन जब राजस्थान के कारोबारी भँवरलाल जयचंद ने नोटों पर एक तरह का सीरियल नंबर देखा तो हैरान रह गया और तुरंत नजदीगी सचिन पुलिस थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि 17 मई 2026 को वे बकरीद पर पलसाना टी प्वाइंट इलाके में ओवर ब्रिज के नीचे लगने वाली बकरा मंडी में बकरा बेचने गए तो यहाँ मोहम्मद उल्फत शेख, नाजिर अंसारी और रईस सिद्दीकी ने उन से ₹25000 की कीमत में दो बकरा-बकरी खरीद लिए। जयचंद ने बताया कि बकरे के बदले उन्हें ₹50000 के ₹500-500 के 100 नोट मिले, जिनमें केवल तीन असली नोट हैं और बाकी 97 नकली हैं।
राजस्थान के कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS)2023 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई की। जाँच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई, जिसमें उच्च अधिकारी शामिल थे। इसके बाद जाल बिछाकर मोहम्मद उल्फत शेख, नाजिर अंसारी, रईस सिद्दीकी और मोहम्मद जमाल अब्दुल सत्तार शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से ₹500-500 के 322 नोट नकली नोट बरामद किए, जिनकी कीमत ₹1.61 लाख है।
