सुरेश रैना और यजुवेंद्र चहल का धमाल.. दूल्हा कुलदीप संग लगाए ठुमके, रीगल ड्रेस में छाईं दुल्हन वंशिका

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी की रस्में मसूरी में जारी हैं जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उनकी संगीत और कॉकटेल पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुलदीप अपनी दुल्हन, करीबी दोस्तों और क्रिकेट साथियों के साथ खूब डांस कर रहे हैं.

इस वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और कुलदीप यादव मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं. इस पार्टी में कुलदीप और उनकी होने वाली दुल्हन वंशिका चड्ढा ने ऐसे बेहद बारीकी से डिजाइन किए गए आउटफिट चुने जो इस मौके के लिए एकदम सही थे. वंशिका एक सजे-धजे शरारा सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस पर की गई बारीक कारीगरी बहुत ही शानदार तरीके से चमक रही थी.

इस समारोह में सिर्फ कुलदीप और रैना ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के कई और खिलाड़ी भी नजर आए. टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी यहां मौजूद थे जिन्होंने भी डांस फ्लोर पर खूब रंग जमाया. इसके साथ ही भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल तो खूब डांस करते नजर आए. चहल और बाकी क्रिकेटर बॉलीवुड गानों पर डांस थिरकते दिखे.