T20 WC: पहले ही मैच में ढेर हुआ चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड ने 89 रनों से रौंदा

खेल

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की असली जंग शुरू हो गई है. शनिवार से सुपर-12 के मुकाबले खेले जा रहे हैं, इसमें पहला मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया., जहां कंगारू टीम की 89 रनों से करारी हार हुई. प्लेयर ऑफ द मैच डेवॉन कॉन्वे की 92 रनों की पारी के दमपर न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 200 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.1 ओवर्स में 111 रन पर ढेर गई.

न्यूजीलैंड का स्कोर: 200/3 (20 ओवर)

न्यूजीलैंड ने इस मैच में तूफानी बैटिंग की और 200 रनों का स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड की तरफ से डेविड कॉन्वे ने नाबाद 92 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 7 चौके, 2 छक्के जमाए. अंत में जिमी नीशम ने भी ताबड़तोड़ 13 बॉल में 26 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के जमाए.

न्यूजीलैंड ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, फिन एलेन ने 16 बॉल में 42 रन बनाए. इसमें 5 चौके, 3 छक्के जमाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेज़लवुड को दो विकेट मिले, जबकि एक विकेट एडम ज़ैम्पा को मिला.

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 111/10 (17.1 ओवर)

201 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरू से ही विकेट गंवाए. 11 ओवर्स के भीतर ही ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट गिर चुके थे और उसका मैच जीतना कहीं से संभव नहीं दिख रहा था. वो भला हो ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस का जिन्होंने उपयोगी योगदान देकर टीम को 100 रनो ंके पार पहुंचाने में मदद की.

ग्लेन मैक्सवेल ने 20 बॉल पर28 रनों की पारी खेली. वहीं पैट कमिंस ने 18 बॉल का सामना करते हुए कुल 21 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और मिचेल सेंटनर ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं ट्रेंट बोल्ट को दो सफलताएं हासिल हुईं.

लाइव क्रिकेट स्कोर देखें:

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
न्यूजीलैंड: डिवोन कॉन्वे, फिन एलेन, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम ज़ैम्पा, जोश हेज़लवुड

सुपर-12 मैचों के शेड्यूल (भारतीय समयानुसार):

22 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, दोपहर 12:30 बजे
22 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान पर्थ, शाम 4:30 बजे
23 अक्टूबर श्रीलंका बनाम आयरलैंड होबार्ट, सुबह 9:30 बजे
23 अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान मेलबर्न, दोपहर 1:30 बजे
24 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड होबार्ट, दोपहर 12:30 बजे
24 अक्टूबर साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे होबार्ट, शाम 4:30 बजे से
25 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका पर्थ, शाम 4:30 बजे से
26 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम आयरलैंड मेलबर्न, सुबह 9:30 बजे
26 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मेलबर्न, दोपहर 1:30 बजे
27 अक्टूबर साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश सिडनी, सुबह 8:30 बजे

27 अक्टूबर भारत बनाम नीदरलैंड सिडनी, दोपहर 12:30 बजे
27 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे पर्थ, शाम 4:30 बजे
28 अक्टूबर अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड मेलबर्न, सुबह 9:30 बजे
28 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न, दोपहर 1:30 बजे
29 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका सिडनी, दोपहर 1:30 बजे
30 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे ब्रिसबेन, सुबह 8:30 बजे
30 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड पर्थ, दोपहर 12:30 बजे
30 अक्टूबर भारत बनाम साउथ अफ्रीका पर्थ, शाम 4:30 बजे
31 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड ब्रिस्बेन, दोपहर 1:30 बजे
1 नवंबर अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका ब्रिसबेन, सुबह 9:30 बजे

1 नवंबर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड ब्रिसबेन, दोपहर 1:30 बजे
2 नवंबर जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड एडिलेड, सुबह 9:30 बजे
2 नवंबर भारत बनाम बांग्लादेश एडिलेड, दोपहर 1:30 बजे
3 नवंबर पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका सिडनी, दोपहर 1:30 बजे
4 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम न्यूजीलैंड एडिलेड, सुबह 9:30 बजे
4 नवंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान एडिलेड, दोपहर 1:30 बजे
5 नवंबर इंग्लैंड बनाम श्रीलंका सिडनी, दोपहर 1:30 बजे
6 नवंबर साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड एडिलेड, सुबह 5:30 बजे
6 नवंबर पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश एडिलेड, सुबह 9:30 बजे
6 नवंबर भारत बनाम जिम्बाब्वे मेलबर्न, दोपहर 1:30 बजे

9 नवंबर पहला सेमीफाइनल, सिडनी 1:30 बजे
10 नवंबर दूसरा सेमीफाइनल, एडिलेड 1:30 बजे
13 नवंबर फाइनल, मेलबर्न, दोपहर 1:30 बजे