श्रीलंका की कैद से आजाद हुए रामेश्वरम के 21 मछुआरे बुधवार सुबह चेन्नई पहुंच गए। इसी साल अक्तूबर में श्रीलंका ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में तीन अलग-अलग घटनाओं में भारत के 64 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें अधिकतर रामेश्वरम और मंडपम के थे। हालांकि, भारत की तरफ से बातचीत के बाद इन्हें रिहा कर दिया गया।
तमिलनाडु: श्रीलंका से रिहा किए गए रामेश्वरम के 21 मछुआरे आज सुबह चेन्नई पहुंचे.#TamilNadu #fisherman #InKhabar #latestupdate pic.twitter.com/gqxSHrN7eB
— InKhabar (@Inkhabar) November 29, 2023