‘मरते-मरते भी मुझे परेशान कर गया’, नाना पाटेकर के लिए बोलीं तनुश्री दत्ता, फैन्स ने दिया जवाब

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का विवादित बयान हर ओर चर्चा का विषय बना हुआ है. दिग्गज एक्टर के निधन के बाद तनुश्री ने उन्हें Evil Dead कहा था. गम के माहौल में एक्ट्रेस के इस बयान ने हर किसी का मन खट्टा कर दिया गया. इसके बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. AICWA ने भी उनके बयान की कड़ी आलोचना की है. तनुश्री ने इंस्टाग्राम वीडियो शेयर कर हेटर्स को जवाब दिया है.

ट्रोलिंग के बाद तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा- अच्छा वैसे तो इतनी रात को लाइव आने की जरुरत नहीं थी. लेकिन इस वक्त मुझे जो निगेटिविटी मिल रही है ना मतलब मैं इसके बारे में सोच भी नहीं सकती. लोग इतने बेवकूफ कैसे हो सकते हैं. दुनिया में इतने लोग हैं किसी के साथ हर इंसान का अलग अनुभव हो सकता है. किसी इंसान के साथ मेरे अनुभव मुझे पता हैं ना. मैं तो गड़े मुर्दे उखाड़ना भी नहीं चाहती थी. मैंने अपना रिएक्शन भी दबा कर रखा है.

वो कहती हैं कि ‘कोई इंसान मर गया है. इसका मतलब ये नहीं है कि उसने जो कांड किया है, भूल जाएं. उसने जितने लोगों को परेशान किया है. जितने लोगों को पीड़ित किया है. वो क्या खाता बंद हो जाता है. लोग माफ करने की बात कर रहे हैं. अरे भाई बिना माफी मांगे भगवान भी माफ नहीं करता. भगवान से भी माफी की कोई अपेक्षा रखता है, तो उस इंसान को पश्चाताप करना पड़ता है. पहले तो माफी मांगती पड़ती है. अपने गुनाह को कुबूला पड़ता है कि हां मैंने ये गुनाह किया है. हां मैंने किसी की जिंदगी बर्बाद की. हां मैंने किसी के साथ बहुत गलत किया. झुंड बनाकर, ग्रुप बनाकर हम एक इंसान के पीछे हाथ धोकर पड़ गए. उसका जीना हाराम कर दिया.’

एक्ट्रेस ने कहा कि ‘आप लोगों को पता है कि मीटू मोमेंट के बाद से मेरी क्या हालत रही. जो लड़की हफ्ते में से पांच दिन वर्कआउट करती थी. जो लड़की बिना डरे हर जगह घूमती-फिरती थी. जब मैं मॉडल थी, जब मैं मिस इंडिया थी और टॉप की एक्ट्रेस थी, तब भी मुझे सेक्योरिटी इश्यू नहीं हुआ. लेकिन मीटू के बाद मेरे साथ ऐसी-ऐसी घटनाएं घटी हैं ना कि कुछ तो बोलने लायक भी नहीं हैं. आप शरीफों का शरम से चेहरा पानी पानी हो जाएगा. आप लोगों को पता नहीं है कि मेरे साथ क्या-क्या चीजें हुई हैं. मेरी गाड़ी रोक दी गई थी. मेरे पीछे गुंडे पड़े थे. इसलिए जब मैंने कहा कि Evil Dead, तो मेरा यही मतलब था. क्योंकि मेरे लिए यही सच्चाई है. ये मुझे मरते-मरते भी परेशान कर गया. वरना मुझे सफाई देने की जरुरत नहीं है.’

उन्होंने कहा कि ‘जो लोग मुझे भला-बुरा कह रहे हैं. वो लोग अपने आपको मेरी परिस्थिती में रखकर देखें. तुम तो चार दिन नहीं झेल पाओगे, जो मैंने झेला है, 2020 के बाद. 2018 के बाद चीजें बहुत खराब थीं. लेकिन 2020 के बाद मेरी जान पर हमले हुए हैं. इस आदमी की वजह से मैंने हर दिन सहा है. ये (नाना पाटेकर) कौन सा शरीफ आदमी है. ये गैंगस्टर मन्या सुर्वे का कजिन है. इसने मुझे ग्रुप में परेशान किया. शैतान मरा है. मैं काली मंदिर में जाकर रोया करती थी.’

सच क्या है, वो बताने के लिए नाना पाटेकर दुनिया में नहीं हैं. लेकिन उनके फैन्स ने एक्ट्रेस को जवाब जरूर दिया है. फैन ने लिखा कि इतना पता होना चाहिए कि किसी की मौत पर कैसे रिएक्ट किया है. एक फैन ने कहा कि इन बातों का क्या मतलब है. कई लोगों ने कहा कि आपसे भी कुछ गलत हुआ होगा, क्या आपने माफी मांगी है. दूसरे ने कहा कि ये वक्त इन बातों का नहीं है. शर्म आनी चाहिए. अन्य ने कहा कि कम से कुछ समय तो रुक जातीं.