Bigg Boss 19 : तान्या मित्तल ने बुलाया ‘अंकल’, नाराज हुए शहबाज के पिता, लुक देखकर चौंके घरवाले
बिग बॉस 19 में फैमिली वीक फुल ऑन एंटरटेनिंग मोड पर चल रहा है. घरवालों से मिलने उनके परिवारवाले आ रहे हैं. अब शहबाज बदेशा के पिता संतोख सिंह सुख की शो में एंट्री हुई है. उन्होंने आते ही घर का माहौल लाइट कर दिया है. शहबाज की तरह उनके पिता भी एंटरटेनमेंट की दुकान हैं. वैसे फैंस ने शहबाज के पिता को सीजन 13 में भी देखा था. तब वो फैमिली वीक में अपनी बेटी शहनाज गिल से मिलने आए थे तब भी संतोख को देखकर लोगों को खूब मजा आया था. इस बार भी उन्होंने शो में जान डाली. सबको अपने पंच लाइन से खूब हंसाया. बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स शहबाज के पिता का लुक देखकर शॉक्ड हो गए. उनका फिट और यंग लुक घरवालों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे इंडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. कंटेस्टेंट्स का कहना है वो बेटे शहबाज से ज्यादा यंग लग रहे हैं. अमाल मलिक ने कहा- शहबाज पापा लग रहा है आप बेटे लग रहे हो. वहीं कुनिका सदानंद ने कहा- आप तो शहबाज के भाई लग रहे हो. तान्या ने शहबाज के पिता को अंकल कहा तो वो नाराज हो गए. उन्होंने कहा- मैं इतना भी बूढ़ा नहीं हूं. अब बात नहीं होगी.
अपने लुक पर हो रही बातों का संतोख ने जवाब देते हुए कहा- मैं और शहबाज शुरू से दोस्त ही रहे हैं. पिता वाली तो शहबाज ने कभी इज्जत दी नहीं… ये सुनकर शहबाज चौंक जाते हैं. वो कहते हैं- पापा पूरा इंडिया देख रहा है. शहबाज के पिता ने घर के माहौल को रोमांच से भर दिया. उन्होंने बेटे के घर की ड्यूटी करने पर तारीफ की है. शहबाज का बर्तन धोना, झाड़ू लगाना उनके पिता को इंप्रेस कर गया है. शहबाज के पिता का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो फरहाना, अमाल के सामने गौरव खन्ना की गेम को एक्सपोज करते दिख रहे हैं.
