स्कूल में दो टीचर के रोमांस करते दिखे, VIDEO: 6 महीने बाद पत्नी ने वायरल किए

कन्नौज जिले के एक ही स्कूल में तैनात 2 टीचरों का रोमांस करते वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो पुरुष टीचर की पत्नी ने वायरल किए। दोनों के बीच 4 वर्षों से फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है। मामला सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला व पुरुष टीचर के रोमांस करते वीडियो सामने आया है। दोनों एक ही स्कूल में तैनात हैं। बताया गया कि पुरुष टीचर की पत्नी सरकारी कर्मचारी है और टीचर पति से उसका फैमिली कोर्ट में 4 साल से केस चल रहा है।

बताया गया कि पत्नी को पति की करतूतों की जानकारी मिली तो उसने क्लास में हिडेन कैमरे लगवा दिए। जिसमें पति का दूसरी महिला टीचर के साथ रोमांस करते वीडियो कैद हो गए। ये वीडियो खुद पुरुष टीचर की पत्नी द्वारा वायरल किए गए। हालांकि दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो वायरल होने पर गांव में लोगों में स्कूल के बिगड़ते माहौल को लेकर रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह से टीचर यदि स्कूल में रोमांस करेंगे तो बच्चों को क्या ही माहौल मिलेगा। इस मामले को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक का कहना है कि उन्हें पुरुष टीचर की पत्नी के माध्यम से आज ही वीडियो की जानकारी मिली है। इससे पहले मामले की कोई जानकारी नहीं थी। इसको लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।