टी-20 वर्ल्डकप, श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की आशंका
भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच का मजा बारिश बिगाड़ सकती है। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ने वाली हैं, लेकिन इस दिन शहर के 60% इलाकों में बारिश का अनुमान है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस क्रिकेट की बड़ी राइवलरी को मिस कर देंगे। टीम इंडिया आज (13 फरवरी) रात कोलंबो पहुंची। वहीं पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच कोलंबो में ही खेल रही है। टीम ने अमेरिका और नीदरलैंड को शुरुआती मुकाबले हराए। वहीं भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया।
टीम इंडिया शुक्रवार रात करीब 10 बजे कोलंबो पहुंची। भारत ने मुंबई में अमेरिका को पहला मैच हराया, वहीं दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की। पाकिस्तान भी 2 मैच जीत चुका है। अब 15 फरवरी का मुकाबला जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर अपनी पोजिशन को मजबूत कर लेगी। 15 फरवरी को पूरे 24 घंटे बारिश का अनुमान है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 60% से 50% तक बारिश हो सकती है। मैच के दौरान शाम 7 से रात 12 बजे तक भी 10 से 20% तक बारिश की अनुमान जताया गया है।
कोलंबो में मुकाबले के एक दिन पहले 14 फरवरी की सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 35% बारिश के चांस हैं। शाम 6 बजे तक 25% इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं रात 12 बजे तक 10% ही बरसात की आशंका है।
