कबड्डी में टीम इंडिया ने जीता गोल्ड, ईरान को हराकर छाईं भारत की बेटियां
एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की आस है. एथलेटिक्स, कबड्डी और शूटिंग में आज मेडल की बरसात हो रही है. बैडमिंटन, तीरंदाजी और बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ी मेडल की राह आसान बनाना चाहेंगे.
एशियन गेम्स के छठे दिन भारत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने भारत को दिन का गोल्ड मेडल दिलाया. मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल मिला. इसके अलावा एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने सिल्वर पदक अपने नाम किया. महिलाओं के शॉट पुट में मनप्रीत कौर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि बरानिका एलंगोवन ने पोल वॉल्ट में कांस्य पदक हासिल किया. टेबल टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में दीया चिताले और मानुष शाह की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या में इजाफा किया.
महिला कबड्डी में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत की बेटियों ने 37-34 से मुकाबला जीता. यह भारत का एशियन गेम्स में महिला कबड्डी में चौथा मेडल है. वहीं इस एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है.
