तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक साथ मछली पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इंडी गठबंधन ने भाजपा को एक मुद्दा दे दिया है। ,अब इस बात की भी चर्चा जोरों पर है। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें हेलिकॉप्टर के अंदर वह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी एक साथ लंच कर रहे हैं। इस दौरान मुकेश सहनी यह बता रहे हैं कि वह चेचरा मछली और रोटी खा रहे हैं। साथ में मिर्च और प्याज भी है। वीडियो में तेजस्वी कह रहे हैं कि आपलोग देख रहे हैं कि हम अभी मुकेश सहनी के साथ हैं। दिनभर हमलोग प्रचार किये हैं। हम लोगों को अब यही 10-15 मिनट मिला है कि हम लोग लंच कर सकें। आज मुकेश जी खाना लाए हैं, मछली लाए हैं जो बहुत ही स्वादिस्ट मछली है। मछली दिखाते हुए कह रहे हैं कि एक कांटे का मछली है। बहुत ही स्वादिष्ट खाना है। साथ में रोटी है, नमक है, प्याज है और हरी मिर्च है। यही मौका मिलता है जब हमलोग 10-15 मिनट का खाना खा सकें। मुकेश जी को मछली खिलाने के लिए धन्यवाद।”
इस दौरान मुकेश साहनी ने कहा कि ये मछली मिथिलांचल में कोसी नदी में पाई जाती है। इसे चेचरा मछली कहते हैं। जो भी समय मिल रहा है उस दौरान हम हेलिकॉप्टर में ही लंच कर ले रहे हैं। मुकेश सहनी ने बिना नाम लिए भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हमारा और तेजस्वी जी का यह वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों को बहुत मिर्चीलगेगा, तो उनको मिर्ची न लगे इसलिए वो मिर्ची हमसे मांग लें। हम लोग निश्चित रूप से सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।”
चुनावी भागदौड़ एवं व्यस्तता के बीच हेलिकॉप्टर में भोजन! दिनांक- 08/04/2024 #TejashwiYadav #bihari #politics #Bihar #biharifood #बिहार #india pic.twitter.com/JIfgbXfQpP
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 9, 2024