अगले 48 घंटे में बढ़ेगी गर्मी, 3° तक बढ़ेगा तापमान, 2 दिन मौसम ड्राई, सुबह-रात में ठंड रहेगी

छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस अवधि के दौरान दिन के समय मौसम हल्का गर्म रहेगा, जबकि सुबह और रात में ठंडक बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ गया है। इसके चलते प्रदेश में तेज ठंड या शीतलहर जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और कुछ क्षेत्रों में सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है, जिससे यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने नागरिकों से कहा है कि दिन में हल्का गर्मी महसूस होगी, लेकिन सुबह-रात में हल्की ठंड का असर जारी रहेगा। इस तरह अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क और हल्का गर्म रहेगा, जबकि धुंध और ठंडक का असर कुछ इलाकों में महसूस होगा।