टेम्पो ट्रैक्स पेड़ से टकराया, 3 महिलाओं की मौत, शहडोल में बच्चों समेत 15 घायल

मध्यप्रदेश के शहडोल में भीषण हादसा हो गया। ‘अयोध्या राम मंदिर’ से दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट हो गया। आज सोमवार को तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) पेड़ से टकरा गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। 15 महिलाएं और बच्चे घायल हैं। टेम्पो ट्रैक्स में 20 लोग सवार थे। हादसा ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव के पास हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के परिजन को जानकारी दे दी है। टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) में सवार 20 लोग अयोध्या राम मंदिर में दर्शन कर छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। सुबह 4 बजे शहडोल के जोरा गांव के पास तूफान पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गायत्री कवर (55), मालती पटेल (50) और इंदिरा बाई की मौत हो गई। 15 लोग घायल हैं। चार की हालत गंभीर है। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने वहां से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजन को फोन पर सूचना दे दी है।

पन्ना में भीषण हादसा हुआ। अमानगंज थाना क्षेत्र के पिपरवाह गांव के पास सीमेंट से लदे ट्राले से तेज रफ्तार एंबुलेंस टकरा गई। टक्कर में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला प्रियंका प्रजापति (27) की मौके पर ही मौत हो गई। पति और 5 अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया में भर्ती करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *