रायपुर : शहर के हर गली में आवारा कुत्तों का आतंक है। कुत्ते राहगीरों को निशाना बनाकर हमला कर रहे हैं।राजनांदगांव में रविवार को शहर के व्यापारिक क्षेत्र गंज लाइन में आवारा कुत्तों ने 6 लोगों को काटा। इस घटना से गंज लाइन सहित शहरभर में भय का माहौल है। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बावजूद इसके निगम प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने व बधियाकरण करने गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। निगम की अनदेखी से शहरवासी कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं।
रविवार को आवारा कुत्ते ने गंज लाइन क्षेत्र में राह चलती एक 10 साल की बालिका को काट लिया। स्थानीय लोगों ने कुत्ते के आतंक की सूचना नगर निगम को दी।