‘उनके आतंकी अड्डे उड़ाए, ये जैश ने भी कुबूला..’, धार से PM मोदी ने किया पाकिस्तान पर प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला. कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था. हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया. हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया है. PM मोदी ने कहा कि नया भारत किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है, नया भारत घर में घुसकर मारता है. आज देश मां भारती की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है.प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के धार में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे हैं