जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की शनिवार को रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़ जारी है। बारामूला में तीन आतंकी मारे गए हैं। किश्तवाड़ में कल दो जवान शहीद हुए थे। दो अन्य घायल हैं। दोनों जगहों पर सेना और पुलिस जॉइंट ऑपरेशन चला रही है। बारामूला जिले के क्रेरी के चक टापर इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। देर रात ऑपरेशन रोक दिया गया था। आज सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। अभी इनकी पहचान नहीं हुई है। किश्तवाड़ के चतरू बेल्ट के नैदघाम गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। सेना को जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों के होने की खुफिया सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर शुरू हुआ। शहीद जवानों की पहचान नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई। इससे पहले कठुआ के खंडारा में भी सेना का ऑपरेशन चला। यहां राइजिंग स्टार कोर के सैनिकों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया। सेना ने X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।
जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की शनिवार को रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़ जारी है। बारामूला में तीन आतंकी मारे गए हैं। किश्तवाड़ में कल दो जवान शहीद हुए थे। दो अन्य घायल हैं। दोनों जगहों पर सेना और पुलिस जॉइंट ऑपरेशन चला रही है।#kishtwar #indianarmy… pic.twitter.com/M9HuVxa6aF
— KHABAR FAST (@Khabarfast) September 14, 2024