खड़ी पहाड़ी पर बिना किसी रस्सी के दौड़ते हुए चढ़ गया भिक्षु, VIDEO देख लोग रह गए सन्न

रोचक

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कई बार पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया फिर से वायरल हो जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक साधु (भिक्षु) एक खड़ी पहाड़ी पर तेजी से चढ़ता हुआ दिख रहा है। अब आप कहेंगे कि इसमें कौन सी बढ़ी बात है। आश्चर्य वाली बात यह है कि, वह खड़ी पहाड़ी पर बिना किसी सेफ्टी हारनेस के आराम से चढ़ जाता है। जो भी उसे देखता है उसका मुंह खुला का खुला रह जाता है।

वीडियो को तंसु येगेन ने ट्विटर पर पोस्ट किया था।वायरल वीडियो ने इंटरनेट को पूरी तरह से क्रेजी कर दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि, एक महिला सेफ्टी हारनेस की मदद से उस पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रही होती है। तभी एक बौद्ध साधु वहीं पहुंचता है। वह बिना की रस्सी या अन्य किसी चीज की मदद लिए आसानी से कुछ ही सेकेंडों में पहाड़ी पर चढ़ जाता है।

वहीं दूसरी ओर महिला उस पहाड़ी पर चढ़ने के लिए सेफ्टी हारनेस के बाद भी संघर्ष करती दिखती है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जबरदस्त तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि, यह ध्यान और योग है जिसने उन्हें इसे इतनी आसानी से पहाड़ी पर चढ़ने में मदद की। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा कि, मुझे लगता है कि यह योग, ध्यान और अभ्यास की शक्ति है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक पांच लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो लाओस का है। वुंग लोमलाई नाम का शख्स लाओस की राजधानी बिएनत्यान में बने बान केउन मंदिर गए थे। एक जो पहाड़ी पर बना है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को रस्सी के सहारे चढ़कर उपर पहुंचना पड़ता है। लेकिन इस मंदिर के भिक्षु बिना किसी सहारे के आराम से मंदिर पर पहुंच जाते हैं।

हालांकि कुछ यूजर्स भिक्षु के पहाड़ी पर चढ़ने के इस तरीके पर सवाल भी उठाते नजर आए। एक यूजर्स ने लिखा कि, वह(साधू) बहुत अच्छे शारीरिक आकार में है इसलिए वह इतनी सहजता से चढ़ गया। यह एक बेहतर तरीका नहीं है, यह एक तेज़ जोखिम भरा तरीका है। कोई भी चूक आपको सीधे नीचे गिराकर भयंकर चोट पहुंचा सकती है। रस्सियां ऐसे जोखिम को कम कर देती हैं।