दुर्ग जिले के वैशाली नगर से विधायक विद्या रतन भसीन की हालत काफी गंभीर है। 75 वर्षीय भसीन का इलाज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चल रहा है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। आज दोपहर बाद उनकी हालत एकदम से गंभीर हो गई। इसी दौरान उनके निधन की खबर फैल गई। सीएमओ ने भी ट्वीट कर दिया, हालांकि बाद में ये खबर अफवाह निकली।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी गंभीर हालत पर ट्वीट कर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा कि विधायक विद्यारतन भसीन की हालत काफी नाजुक है, वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दे, हम ऐसी कामना करते हैं।
अभी पता चला है कि श्री विद्यारतन भसीन जी की हालत काफ़ी नाजुक है।
वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।
ईश्वर उनको लंबी उम्र दे, ऐसी हम सब कामना करते हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 22, 2023