Aaj Ka Sone Ka Bhav, 08 May 2023: सोने की चमक और बढ़ी, रेट में 180 रु का इजाफा, चांदी 77000 के पार

व्यापार

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 08 May 2023 : आज सोमवार को सुबह के कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सुबह दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव ऊपर की ओर चढ़ गया है। सोने का रेट 180 रु उछला है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 60810 रु पर पहुंच गई है। चांदी की कीमतों में भी तेजी दिख रही है। प्रति किलो चांदी का रेट 240 रु बढ़ा है। चांदी का ताजा रेट इस बढ़ोतरी के साथ 77060 रु प्रति किलो पर पहुंच गया है।

कल कहां रहे थे रेट
इससे पहले रविवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ 60630 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.31 फीसदी चढ़ कर 76820 रु पर बंद हुआ था।

कॉमेक्स के ताजा रेट
यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 5.30 डॉलर या 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 2,030.10 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.03 डॉलर या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 25.96 प्रति औंस पर है।