नई दिल्ली : दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo Delhi-Bengaluru fight) के इंजन में आग की खबर सामने आई है। विमान में बैठे यात्रियों में उस समय हडकंप मच गया, जब उन्होंने खिड़की से इंजन में लगी आग को देखा। विमान के उड़ान भरते समय ही यह घटना सामने आई। इस कारण विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। विमान उड़ान नहीं पर सका। सामाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-2131) में यह हादसा हुआ है।
विमान में बैठे जिन मुसाफ़िरों ने ये देखा उनका कलेजा धक से रह गया!
दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने जा रहे इंडिगो विमान के इंजन से पहले चिंगारी निकली और फिर आग लग गई। ग़नीमत है कि ये टेक ऑफ़ से पहले की हो गया और विमान रोक लिया गया। सभी सुरक्षित हैं।pic.twitter.com/X35Ngcoiwn
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) October 28, 2022
सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सेफ
घटना को लेकर इंडिगो एयरलाइन की तरफ से बयान जारी किया गया। इसमें बताया गया कि दिल्ली से बैंगलोर के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6E2131 को टेक ऑफ रोल के दौरान एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। इसके तुरंत बाद पायलट ने टेक ऑफ को रोक दिया। विमान अपने बे में लौट आया। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सेफ हैं। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट ऑपरेशन के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।
पिछले कुछ समय से बढ़ीं फ्लाइट्स में गड़बड़ी की घटनाएं
पिछले कुछ महीनों से कई फ्लाइट्स में गड़बड़ियों की खबरें आ चुकी हैं। कई की इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ी। गड़बड़ी के सबसे ज्यादा मामले स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में सामने आए। इंडिगो और एयर इंडिया के विमानों में भी तकनीकी खामिया देखने को मिली हैं। ताजा मामले में इंडिगो की फ्लाइट में चिंगारी किस वजह से उठी, यह अभी सामने नहीं आ पाया है।