भारतीय रेलवे लगातार चेतावनी देता रहता है कि एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म जाने के लिए लोग फुटओवर ब्रिज और अंडरपास का इस्तेमाल करें, लेकिन लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा पटरियों पर ना चलने की भी अपील लोगों से की जाती रहती है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों ने एक नया मुहावरा बना दिया कि प्राण जाए पर फोन ना जाए।
रफ्तर थी काफी तेज वायरल वीडियो के मुताबिक एक लड़की ट्रेन की पटरियों के बीच चल रही होती है। वो फोन पर बात भी करती रहती है, तभी एक मालगाड़ी आ जाती है। इस पर लड़की ने समझदारी दिखाई और वो पटरियों के बीच लेट गई, जिसके बाद तेज रफ्तार मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। इसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था।
फ़ोन पर gossip, ज़्यादा ज़रूरी है 🤦🏻♂️ pic.twitter.com/H4ejmzyVak
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) April 12, 2022
मालगाड़ी गुजरने के बाद लड़की पटरियों पर से उठी। आमतौर पर ऐसी घटना के बाद लोग विचलित हो जाते हैं, लेकिन उसके अंदर डर नाम की चीज नहीं थी। उसने पहले अपना फोन उठाया और फिर बात करते हुए आगे बढ़ गई। ये वीडियो कब और कहां का है, ये नहीं पता चल पाया, लेकिन ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं दूसरी ओर इस वायरल वीडियो पर लोगों ने कमेंट करके जमकर मजे लिए। एक शख्स ने लिखा कि वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है, जबकि दूसरे यूजर ने ‘मौत को छूकर टक से लौट आया’ वाला मीम से इसकी तुलना की। वहीं एक यूजर ने लिखा कि लग रहा है कि ये महिला किसी खास के साथ तगड़ी वाली गॉसिप कर रही थी।