भोपाल : युवक को पट्‌टा बांधकर पीटने वाले गए जेल , धर्म परिवर्तन का भी बनाया था दबाव, 6 आरोपियों में से 2 फरार..

राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश : भोपाल में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 2 आरोपी फरार हैं। आरोपियों ने युवक के गले में पट्‌टा डालकर मारपीट की थी। उसे घुटनों के बल बैठकर भौंकने के लिए कहा था। इसका VIDEO सामने आया, तब पुलिस एक्शन में आई। सोमवार को पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से समीर खान, साहिल उर्फ सलाहउद्दीन, मुफीद माजिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों पर NSA लगाया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आरोपियों के घरों को भी तोड़ा गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का जुलूस भी निकाला था।