बंदर पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी, महिला पर पलटवार… वायरल वीडियो से छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने का पैट्रन है. कुछ ऐसा है जिसे देखकर लोगों को मजा आ जाए. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो है सामान्य सी घटना, लेकिन व्यूज के मामले में अच्छे से अच्छा वीडियो को पीछे कर देता है.ये वीडियोौ इंस्टाग्राम यूजर विषाल कश्यप ने शेयर किया, अब तक 13.3 करोड़ (133 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. ये वीडियो बुजुर्ग महिला और बंदर की बीच मुकाबले का है.बुजुर्ग महिला बंदर पर बड़ा पत्थर फेंकती है. इसके बाद बंदर तुरंत आक्रामक हो जाता है और उस पर हमला करने दौड़ पड़ता है. आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते हैं और किसी तरह महिला को बचाया जाता है, लेकिन मामला यहीं नहीं रुकता.कुछ ही देर बाद महिला को एक डंडा दिया जाता है, जिससे वह फिर बंदर को मारने की कोशिश करती है और बंदर दोबारा हमला कर देता है.
वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई.कुछ यूजर्स ने महिला की आलोचना की उम्र का मतलब ये नहीं कि सम्मान अपने आप मिल जाए.वीडियो में सबसे खतरनाक वही महिला है.वहीं कुछ लोगों ने बंदर के व्यवहार को भी खतरनाक बताया .बाद में सामने आई एक दूसरी वीडियो ने पूरा नैरेटिव बदल दिया.
जैसे ही दादी ने बंदर पर हमला करने की कोशिश की, पता चल गया कि वो मुसीबत में पड़ने वाली हैं।
उनकी किस्मत अच्छी थी कि आसपास कोई छोटा व्यक्ति था।
बंदर को चुनौती तभी दी जा सकती है जब आप फुर्तीले हों। pic.twitter.com/ZBwo5JwMFO
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) April 1, 2026
इस फुटेज में बंदर एक दुकान के अंदर घुसकर खाने के पैकेट फाड़ता दिखता है और अफरा-तफरी मच जाती है. लोग उसे भगाने की कोशिश करते हैं.कुछ उसे मारने की भी कोशिश करते हैं जिसके बाद बंदर आक्रामक हो जाता है यानी कई लोगों के मुताबिक, बंदर का हमला उकसावे के बाद की प्रतिक्रिया हो सकता है, न कि बिना वजह.
इस घटना ने एक बड़े मुद्दे को भी फिर से चर्चा में ला दिया है.शहरों में बढ़ता मानव और वन्यजीवों का टकराव.जंगलों का घटता दायरा.खाने की तलाश में शहरों में आते जानवर.लोगों का डर और आक्रामक प्रतिक्रिया.ये सब मिलकर ऐसी घटनाओं को जन्म दे रहे हैं.
