UP-बिहार में आंधी के साथ बारिश, 100 जगह पेड़-पोल उखड़े, मुंबई में लैंडस्लाइड, 5 कारें मलबे में दबीं
मानसून ने केरलम में दस्तक देने के 6 दिन में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को कवर कर लिया है। मंगलवार को यह मिजोरम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल पहुंचा। अब तक 16 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। बिहार में मंगलवार को 10 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बेगूसराह में एक ऑटो पर पोल गिर गया। उत्तर प्रदेश के इटावा में तेज तूफान के साथ बारिश हुई। 100kmph की रफ्तार से आंधी भी चली। इस दौरान 100 से ज्यादा जगहों पर पेड़-पोल गिर गए। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड होने से 5 कारें मलबे में दब गईं। पवने MIDC इलाके में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढहा था।
इधर, राजस्थान के अलवर में रेत का बवंडर उठा। मध्य प्रदेश के 26 शहरों में अधिकतम तापमान 40°C से ज्यादा रहा। दिल्ली में पालम में 111kmph की रफ्तार से आंधी चली।
