टिंडर ऐप पर रईस महिलाओं को चुनता था, फिर दुखभरी कहानी सुना लूट लेता था सबकुछ

राष्ट्रीय

ब्राजील में एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया गया है जो अपनी दुखभरी कहानी सुनाकर महिलाओं को ठगता था। पुलिस ने उसकी कार का पीछा करके उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम ऑगस्टो गोम्स बताया गया है और उसकी उम्र 36 साल है। वह टिंडर जैसे ऐप पर महिलाओं को चुनता था। उनसे दोस्ती बढ़ाता था। खुद को अनाथ बताता और धनी महिलाओं से सहानुभूति हासिल कर लेता था। ऐसा करके उसने सात महिलाओं को हजारों डॉलर का चूना लगा चुका था।

34 से 40 साल की उम्र की महिलाओं को बनाता था शिकार
इस मामले में कई महिलाओं की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसे ब्राजील के साओ बर्नार्डो डो कॉम्पो म्यूनिसिपैलिटी में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान वह पुलिस से भागने की कोशिश कर रहा था। गोम्स महिलाओं से बताता था कि उसके माता-पिता की एक कार हादसे में मौत हो चुकी है। एक महिला ने बताया कि उसने अपनी झूठी कहानी सुनाकर 38,042 डॉलर उससे चुरा लिए थे। जानकारी के मुताबिक गोम्स ने जितनी भी महिलाओं को अपना शिकार बनाया उनकी उम्र 34 से 40 साल है।

कई डेटिंग साइट्स पर बनाई थी आईडी
ब्राजीलियन न्यूज पोर्टल जी1 के पुलिस ने पाया कि गोम्स ने ऑगस्टो केलर नाम से कई डेटिंग साइट्स पर अपनी आईडी बना रखी थी। वह इन डेटिंग आइडीज के जरिए वह महिलाओं से संपर्क करता था। उनके साथ दोस्ती करता था। इसके बाद वह उनसे बताता था कि उसके माता-पिता जर्मन थे, जिनकी कार हादसे में मौत हो चुकी है। वह इन महिलाओं से खुद को इंजीनियर बताता और कहता कि उसे कुकिंग का शौक है। साथ ही वह एक कमिटेड रिलेशन चाहता है। वह बताता था कि उसे पैसे की जरूरत थी, फिर महिलाओं से भारी-भरकम रकम मांगता था।