मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर लगेगा 250 रुपये का टोल शुल्क…

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र : Atale Setu पर कारों से टोल शुल्क के रूप में 250 रुपये वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट ने कहा है कि यह निर्णय टोल कलेक्शन के मौजूदा नियमों के अनुसार लिया गया है। Mumbai Trans Harbour Link पर प्रतिदिन 100 किमी प्रति घंटे की गति सीमा के साथ 70000 से अधिक वाहनों का आवागमन होने की उम्मीद है।
आगामी मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर ड्राइविंग के लिए एक तरफ की फीस 250 रुपये होगी। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने कारों के लिए एक तरफा टोल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कारों से टोल शुल्क के रूप में 250 रुपये वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट ने कहा है कि यह निर्णय टोल कलेक्शन के मौजूदा नियमों के अनुसार लिया गया है। समुद्री पुल लगभग 22 किलोमीटर लंबा है और रायगढ़ जिले के पनवेल और दक्षिण-मध्य मुंबई के सेवरी को जोड़ेगा।

कैबिनेट ने यह भी कहा है कि वापसी यात्रा के साथ-साथ उन लोगों के लिए टोल शुल्क अलग-अलग होगा, जो रोजाना एमटीएचएल पर गाड़ी चलाना चाहते हैं। एमटीएचएल पर वापसी यात्रा के लिए टोल शुल्क 375 रुपये होगा।