BREAKING : टॉप नक्सल कमांडर पापा राव मुठभेड़ में ढेर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी मिली है. टॉप नक्सल कमांडर पापा राव को जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया है. हिड़वा की मौत के बाद नक्सल कमांडर पापा राव का ढेर होना सुरक्षा जवानों के लिए बड़ी उपलब्धि है. इसके साथ ही एक अन्य नक्सली भी मुठभेड़ में मारा गया है. वहीं घटनास्थल से दो AK47 राइफल भी बरामद किए गए हैं.
नक्सल कमांडर पापा राव पापाराव छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाकों यानी खासकर बीजापुर और सुकमा क्षेत्रों में सक्रिय माना जाता था. एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि अभी मुठभेड़ जारी है. बता दें कि नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर DRG जवानों ने ऑपरेशन लॉच किया.
