चीन में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही,पुलों के ऊपर से पानी बह रहा
चीन के ग्वांगशी झुआंग प्रांत में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक हर तरफ सैलाब का मंजर है। कहीं सड़कें टूट गई हैं, तो कहीं पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है।
