छत्तीसगढ़ सरकार ने साल के पहले दिन 11 IPS का तबादला किया है। इसमें एक IG और 4 DIG भी हैं। इसके साथ ही 8 IAS अधिकारों का ट्रांसफर किया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा 7 IFS अधिकारियों को प्रमोशन मिला है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने 2009 बैच के 9 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला, आईएएस किरण कौशल, और आईएएस अवनीश कुमार शरण समेत कुल 9 आईएएस अधिकारियों को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में नए साल के पहले दिन, जहां IAS अधिकारियों के पदोन्नति के आदेश जारी किए गए, वहीं IFS अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है। 2007, 2011, 2012 और 2016 बैच के 17 IFS अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। राज्य सरकार ने नए साल के पहले ही दिन 8 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, IAS नरेंद्र कुमार दुग्गा को सरगुजा कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, IAS प्रतिष्ठा ममगाई को नारायणपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।