छत्तीसगढ़ में राज्य वन सेवा के 51 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिसके मुताबिक अमिता गुप्ता को सारंगढ़ का सब डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर बनाया गया है। वो अब तक बिलासपुर में जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इस संबंध में वन मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक, नवीन निराला को उप वनमंडलाधिकारी अंबिकापुर बनाया गया है। नवीन इससे पहले पेंड्र वन मंडल में पदस्थ थे। इसके अलावा अजय कावरे को कोंटा वन मंडल का उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।
राज्य शासन द्वारा राज्य वन सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।
1/1 pic.twitter.com/apIkIX9Df9— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) August 14, 2023
राज्य शासन द्वारा राज्य वन सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।
1/2 pic.twitter.com/TE4AotYtPJ— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) August 14, 2023