CG : पुलिस विभाग में तबादला.. SP ने 10 थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर
बस्तर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी शलभ सिंहा ने 10 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल के तहत निरीक्षक तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक लीलाधर राठौर को बोधघाट थाने से हटाकर कोतवाली थाने का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधिकारियों के नए कार्यभार
निरीक्षक शिवानंद सिंह को थाना करपावंड का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक भोला सिंह राजपूत को कोतवाली थाने से हटाकर साइबर सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक बसंत खलको को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक दिलबाग सिंह को यातायात शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक राजकुमारी पांडे को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक सुरीत सारथी को पुलिस नियंत्रण डीपीसीआर 112 की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी फेरबदल के तहत निरीक्षक रविंद्र मंडावी और निरीक्षक उमेश पाटील को लाइन अटैच किया गया है।
इस फेरबदल से बस्तर जिले में पुलिस प्रशासन को और सुदृढ़ करने और पुलिस कार्यों में सुधार लाने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों को उनके नए कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं और उम्मीद है कि यह बदलाव पुलिस विभाग में नई कार्यशैली लाएगा।
