दो बाइक की जबरदस्त टक्कर, महिला समेत 3 लोगों की मौत

क्षेत्रीय

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर लेदो नदी के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की है।

बलौदाबाजार में भी सड़क हादसा, प्राचार्य की मौत

बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक में बिनौरी-छडिया मार्ग पर शनिवार सुबह 7.30 बजे हुए सड़क हादसे में प्रभारी प्राचार्य की मौत हो गई। पलारी पठारीडीह के रहने वाले प्रभारी प्राचार्य पलारी से अपने हाई स्कूल छडिया ड्यूटी पर जा रहे। तभी बिनौरी-छडिया मार्ग पर प्रभारी प्राचार्य किरण जायसवाल की बाइक को ट्रैक्टर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किरण जायसवाल को 108 एंबुलेंस की मदद से पलारी अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।