कर्नाटक में ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, 10 की मौत, 15 घायल

राष्ट्रीय

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुरा में आज बुधवार सुबह एक ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सावनूर से फल और सब्जियां ले जा रहे ट्रक में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। यालापुरा में लगे मेले में इन फल-सब्जियों को पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे सावनूर-हुबली हाइवे पर ट्रक ड्राइवर दूसरे वाहन को साइड देने के चक्कर में कट्रोल खो दिया और खाई में गिर गया। SP ने बताया कि हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 15 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए। सड़क पर घाटी की ओर कोई सुरक्षा दीवार नहीं थी। पुलिस ने बताया कि शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। खाई में ऊपर-नीचे जगह होने के कारण पहुंचना मुश्किल हो रहा था।